Gold Rate: आज सोने के भाव में आई तेजी, 57000 रुपये के ऊपर आया 22 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Rate 16th February 2024: सोने के भाव में लगातार जारी गिरावट पर आज ब्रेक लग गया। देश में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 57,000 के ऊपर आ गया है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 62400 रुपये के भाव के आसपास कारोबार कर रहा है। सोने के भाव में 200 रुपये से लेकर 300 रुपये की तेजी आई है

अपडेटेड Feb 16, 2024 पर 12:05 PM
Story continues below Advertisement
Gold Rate: आज सोने के भाव में तेजी आई है।

Gold Rate 16th February 2024: सोने के भाव में लगातार जारी गिरावट पर आज ब्रेक लग गया। देश में 22  कैरेट गोल्ड का रेट 57,000 के ऊपर आ गया है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 62400 रुपये के भाव के आसपास कारोबार कर रहा है। सोने के भाव में 200 रुपये से लेकर 300 रुपये की  तेजी आई है। दिल्ली में सोने का भाव 62,440 पर है। सिल्वर का रेट 75,600 रुपये पर है। यहां जानें देश के 12 शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट..

दिल्ली में गोल्ड का आज का रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 62,440 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

मुंबई में आज का गोल्ड का रेट

मुंबई में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 57,100 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 62,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में आज का गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 57,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 62,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 16 फरवरी 2024 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
अहमदाबाद 57,150 62,340
कोलकाता 57,100 62,290
गुरुग्राम 57,250 62,440
लखनऊ 57,250 62,440
बंगुलरु 57,100 62,290
जयपुर 57,250 62,440
पटना 57,150 62,340
भुवनेश्वर 57,100 62,290
हैदराबाद 57,100 62,290

सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर 

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

YouTube पर वीडियो डालने से कैसे होगी कमाई? 1000 व्यू पर कितना मिलता है पैसा, जानें पूरा

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Feb 16, 2024 12:05 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।