Gold Rate: आज सोना हुआ महंगा, 200 प्रति 10 ग्राम बढ़े गोल्ड के दाम, चेक करें रेट

Gold Rate 15th December 2023: आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने के भाव में तेजी रही। 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 100 रुपये से लेकर 200 रुपये की बढ़त नजर आ रही है। चांदी के भाव में भी तेजी रही। सिल्वर का रेट 78500 रुपये पर कारोबार कर रहा है।अगर आप भी गोल्ड के गहने खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जान लें

अपडेटेड Dec 15, 2023 पर 11:23 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate: आज शुक्रवार को सोने के भाव में तेजी रही।

Gold Rate 15th December 2023: आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने के भाव में तेजी रही। 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 100 रुपये से लेकर 200 रुपये की बढ़त नजर आ रही है। चांदी के भाव में भी तेजी रही। सिल्वर का रेट 78500 रुपये पर कारोबार कर रहा है।अगर आप भी गोल्ड के गहने खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जान लें।

15 दिसंबर 2023 को गोल्ड का भाव

दिल्ली में गोल्ड रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 63,150 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

मुंबई में गोल्ड का रेट


देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 57,750 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 63,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 58,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 63,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 15 दिसंबर 2023 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
अहमदाबाद 57,800 63,050
गुरुग्राम 57,900 63,150
कोलकाता 57,750 63,000
लखनऊ 57,900 63,150
बंगलुरु 57,750 63,000
जयपुर 57,900 63,150
पटना 57,800 63,050
भुवनेश्वर 57,750 63,000
हैदराबाद 57,750 63,000

सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर 

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

दुनियाभर में उम्मीद की किरण है इंडिया, 2024 लॉर्जकैप स्टॉक्स का साल होगा : निलेश शाह

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Dec 15, 2023 11:23 AM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।