Gold Rate: नवरात्रि में रोज छलांग रहा सोना, आज 61,000 रुपये के करीब आया गोल्ड प्राइस

Gold Rate Today in India: नवरात्रि में रोज सोना छलांग लगा रहा है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 61,000 रुपये के करीब आ गया है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का रेट 55,800 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। फेस्टिव सीजन शुरू होने से सोने के भाव में तेजी आने लगी है

अपडेटेड Oct 19, 2023 पर 2:04 PM
Story continues below Advertisement
आज सोने का भाव 61,000 रुपये के करीब आ गया है।

Gold Rate Today in India: नवरात्रि में रोज सोना छलांग लगा रहा है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 61,000 रुपये के करीब आ गया है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 55,800 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। फेस्टिव सीजन शुरू होने से सोने के भाव में तेजी आने लगी है। नवरात्रि में गोल्ड खरीदना शुभ माना जाता है। चांदी का रेट 74,600 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

19 अक्टूबर 2023 को गोल्ड का भाव

दिल्ली में गोल्ड रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 55,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 60,910 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

अहमदाबाद में गोल्ड का रेट

देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 55,750 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 60,810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 55,850 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 60,930 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 19 अक्टूबर 2023 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
मुंबई 55,700 60,760
गुरुग्राम 55,850 60,910
कोलकाता 55,700 60,760
लखनऊ 55,850 60,910
बंगलुरु 55,700 60,760
जयपुर 55,850 60,910
पटना 55,750 60,810
भुवनेश्वर 55,700 60,760
हैदराबाद 55,700 60,760

सोने के भाव ऐसे होते हैं तय

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

Happiest Minds : डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय, तिमाही नतीजों के बाद टूटे शेयर

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Oct 19, 2023 2:03 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।