Gold Rate: भैया दूज से एक दिन पहले सोना हुआ महंगा, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Rate Today: सोने के भाव में आज थोड़ा सुधार हुआ है। देश के 12 बड़े शहरों में 22 और24 कैरेट गोल्ड के रेट में 100 से 200 रुपये की तेजी नजर आई है। अगर आप भी अपनी बहन के लिए भैया दूज के लिए गोल्ड के गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले आज का सोने का भाव जान लें

अपडेटेड Nov 14, 2023 पर 4:54 PM
Story continues below Advertisement
Gold Rate: आज देश भर में सोने के भाव में तेजी देखने को मिली।

Gold Rate Today: सोने के भाव में आज थोड़ा सुधार हुआ है। देश के 12 बड़े शहरों में 22 और24 कैरेट गोल्ड के रेट में 100 से 200 रुपये की तेजी नजर आई है। अगर आप भी अपनी बहन के लिए भैया दूज के लिए गोल्ड के गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले आज का सोने का भाव जान लें।दिल्ली एनसीआर में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 60,750 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी का रेट 72,400 रुपये पर है।

14 नवंबर 2023 को गोल्ड का भाव

दिल्ली में गोल्ड रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 55,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 60,750 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

अहमदाबाद में गोल्ड का रेट

देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 55,600 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 60,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 56,150 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 61,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 14 नवंबर 2023 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
मुंबई 55,550 60,600
गुरुग्राम 55,700 60,750
कोलकाता 55,550 60,600
लखनऊ 55,700 60,750
बंगलुरु 55,550 60,600
जयपुर 55,700 60,750
पटना 55,600 60,650
भुवनेश्वर 55,550 60,600
हैदराबाद 55,550 60,600

सोने के भाव ऐसे होते हैं तय

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

Children's Day Special : बच्चों को ऐसे सिखाएं रुपये-पैसे की वैल्यू, बाद में दिखेंगे बड़े फायदे

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Nov 14, 2023 12:40 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।