Gold Rate: दो दिन की गिरावट के बाद गोल्ड में आज आई तेजी, 63000 रुपये के नीचे हैं 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Rate 7th December 2023: लगातार दो दिन गिरने के बाद आज गुरुवार को सोने के भाव में मामूली तेजी आई है। सोमवार को गोल्ड का रेट ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था जिसके बाद दो दिन मंगलवार और बुधवार सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। आज 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत में 70 से 100 रुपये की तेजी आई

अपडेटेड Dec 07, 2023 पर 11:06 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate: आज सोने के भाव में तेजी रही।

Gold Rate 7th December 2023: लगातार दो दिन गिरने के बाद आज गुरुवार को सोने के भाव में मामूली तेजी आई है। सोमवार को गोल्ड का रेट ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था जिसके बाद दो दिन मंगलवार और बुधवार सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। आज 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत में 70 से 100 रुपये की तेजी आई। वहीं 24 कैरेट गोल्ड रेट में 100 रुपये तक की बढ़त अभी तक देखने को मिल रही है। आज गोल्ड का भाव 63,000 रुपये के नीचे ही कारोबार कर रहा है।

चांदी के दाम में रही गिरावट

चांदी के दाम में आज भी गिरावट रही। 80,000 रुपये के भाव को पार करने के बाद आज चांदी का रेट 77,200 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कल सिल्वर का रेट 78200 रुपये पर था।। अगर आप भी शादी के लिए गोल्ड या डायमंड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले आज का सोने-चांदी  का भाव जान लें।

7 दिसंबर 2023 को गोल्ड का भाव


दिल्ली में गोल्ड रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 62,930 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

मुंबई में गोल्ड का रेट

देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 57,550 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 62,780 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 58,200 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 63,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 7 दिसंबर 2023 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
अहमदाबाद  57,600 62,830
गुरुग्राम 57,700 62,930
कोलकाता 57,550 62,780
लखनऊ 57,700 62,930
बंगलुरु 57,550 62,780
जयपुर 57,700 62,930
पटना 57,600 62,830
भुवनेश्वर 57,550 62,780
हैदराबाद 57,550 62,780

सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर 

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

AMIC Forging में पहले ही दिन निवेश डबल, लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Dec 07, 2023 11:06 AM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।