Gold Rate: ऑल टाइम हाई के बाद आज लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में आई गिरावट, चेक करें रेट

Gold Rate 6th December 2023: सोमवार को ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद आज लगातार दूसरे दिन गोल्ड के रेट में गिरावट आई है। 10 ग्राम गोल्ड के रेट में 350 से 400 रुपये की गिरावट आई है। आज गोल्ड का भाव 63,000 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Dec 06, 2023 पर 11:16 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate: आज देश भर में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है।

Gold Rate 6th December 2023: सोमवार को ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद आज लगातार दूसरे दिन गोल्ड के रेट में गिरावट आई है। 10 ग्राम गोल्ड के रेट में 350 से 400 रुपये की गिरावट आई है। आज गोल्ड का भाव 63,000 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है। दक्षिण भारत के इस शहर चेन्नई में सोने का भाव 63,440 रुपये पर है। वहीं, दिल्ली एनसीआर में गोल्ड का रेट 62,8200 रुपये के प्राइस पर है। चांदी के दाम में भी आज गिरावट रही। 80,000 रुपये के भाव को पार करने के बाद आज चांदी का रेट 78200 रुपये पर है। अगर आप भी शादी के लिए गोल्ड या डायमंड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले आज का सोने का भाव जान लें।

6 दिसंबर 2023 को गोल्ड का भाव

दिल्ली में गोल्ड रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 62,820 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

मुंबई में गोल्ड का रेट

देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 57,450 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 62,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 58,150 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 63,440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 6 दिसंबर 2023 को ये रहा गोल्ड रेट 

 

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
अहमदाबाद  57,500 62,720
गुरुग्राम 57,600 62,820
कोलकाता 57,450 62,670
लखनऊ 57,600 63,820
बंगलुरु 57,450 62,670
जयपुर 57,600 62,820
पटना 57,500 62,720
भुवनेश्वर 57,450 62,670
हैदराबाद 57,450 62,670

सोने के भाव ऐसे होते हैं तय

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

AMIC Forging में पहले ही दिन निवेश डबल, लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Dec 06, 2023 11:16 AM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।