Gold Rate: कल ऑल टाइम हाई के बाद आज गोल्ड रेट को लगा ब्रेक, इतना सस्ता हो गया 10 ग्राम सोना

Gold Rate 5th December 2023: कल गोल्ड ऑल टाइम हाई पर रहा लेकिन आज इसमें थोड़ा करेक्शन आया है। चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 63,820 रुपये पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण भारत के इस शहर में सोने का भाव 64,000 रुपये के करीब ही कारोबार कर रहा है। वहीं, दिल्ली एनसीआर में गोल्ड का रेट 63,260 रुपये के प्राइस पर है

अपडेटेड Dec 05, 2023 पर 11:11 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: कल ऑल टाइम हाई के बाद आज गोल्ड रेट में आई गिरावट।

Gold Rate 5th December 2023: कल गोल्ड ऑल टाइम हाई पर रहा लेकिन आज इसमें थोड़ा करेक्शन आया है। चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 63,820 रुपये पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण भारत के इस शहर में सोने का भाव 64,000 रुपये के करीब ही कारोबार कर रहा है। वहीं, दिल्ली एनसीआर में गोल्ड का रेट 63,260 रुपये के प्राइस पर है। चांदी के दाम में भी आज गिरावट रही। कल 80,000 रुपये के भाव को पार करने के बाद आज चांदी का रेट 78500 रुपये पर है। अगर आप भी शादी के लिए गोल्ड या डायमंड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले आज का रेट जान लें।

5 दिसंबर 2023 को गोल्ड का भाव

दिल्ली में गोल्ड रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 63,260 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

अहमदाबाद में गोल्ड का रेट

देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 57,900 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 63,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 63,820 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 5 दिसंबर 2023 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
मुंबई 57,850 63,110
गुरुग्राम 50,000 63,260
कोलकाता 57,850 63,110
लखनऊ 58,000 63,260
बंगलुरु 57,850 63,110
जयपुर 58,000 63,260
पटना 57,900 63,160
भुवनेश्वर 57,850 63,110
हैदराबाद 57,850 63,110

सोने के भाव ऐसे होते हैं तय

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

Swashthik Plascon की धांसू लिस्टिंग, 40% प्रीमियम पर एंट्री के बाद अपर सर्किट

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Dec 05, 2023 11:09 AM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।