Gold Price Today: आज बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का रेट में तेजी रही। सोने का भाव 58,139 रुपये पर कारोबार कर रहा है। गोल्ड का रेट 84 रुपये चढ़ गया है। चांदी के भाव में 870 रुपये की तेजी आई और ये 69,299 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
Gold Price Today: आज बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का रेट में तेजी रही। सोने का भाव 58,139 रुपये पर कारोबार कर रहा है। गोल्ड का रेट 84 रुपये चढ़ गया है। चांदी के भाव में 870 रुपये की तेजी आई और ये 69,299 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
सोने के भाव में रही तेजी
बीते शुक्रवार को सोने का भाव 58,055 रुपये पर बंद हुआ था। आज सोने का भाव 84 रुपये चढ़कर 58,139 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी बढ़त रही। 22 कैरेट गोल्ड 77 रुपये चढ़कर 53,255 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
IBJA की वेबसाइट पर ये रहा दाम
IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना बीते शुक्रवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का भाव
मेटल | 3 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 30 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) | रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 58139 | 58,055 | 84 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 57906 | 57,823 | 83 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 53255 | 53,178 | 77 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 43604 | 43,541 | 63 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 34011 | 33,962 | 49 |
Silver 999 | 69,299 Rs/Kg | 68429 Rs/Kg | 870 Rs/Kg |
गोल्ड के भाव पर एक्सपर्ट की राय
अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है और भाव 64,000 रुपये तक पहुंच सकता है। हालांकि, गोल्ड का भाव 62,000 रुपये के करीब आया था, फिर इसमें थोड़ा करेक्शन आया। एक्सपर्ट का मानना है कि गोल्ड एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।