Gold Price Today: आज सोने के भाव में फिर आई गिरावट, जानिए कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Price Today: आज बुलियन मार्केट में फिर 10 ग्राम सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, ये गिरावट मामूली है लेकिन ज्वैलरी बाजार में सोने का भाव 61,000 रुपये के नीचे ही बना हुआ है

अपडेटेड May 18, 2023 पर 1:18 PM
Story continues below Advertisement
Gold Silver Price: आज सोने और चांदी के भाव में मामूली गिरावट आई है।

Gold Price Today: आज बुलियन मार्केट में फिर 10 ग्राम सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, ये गिरावट मामूली है लेकिन ज्वैलरी बाजार में सोने का भाव 61,000 रुपये के नीचे  ही बना हुआ है। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन गुरुवार को सोने का भाव 134 रुपये की गिरावट के साथ 60,512 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी का भाव 63 रुपये की गिरावट के साथ 71,745 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

सोने के भाव में दूसरे दिन रही गिरावट

कल सोने का भाव 60,646 रुपये पर बंद हुआ था। आज सोने का भाव 134 रुपये गिरकर 60,512 पर नजर आ रहा है। 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी नरमी रही। 22 कैरेट गोल्ड 123 रुपये गिरकर 55,429 रुपये पर कारोबार कर रहा है।


IBJA पर सोने-चांदी का रेट 

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का भाव

मेटल 18 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) 17 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 60512 60646 -134
Gold 995 (23 कैरेट) 60270 60403 -133
Gold 916 (22 कैरेट) 55429 55552 -123
Gold 750 (18 कैरेट) 45384 45485 -101
Gold 585 ( 14 कैरेट) 35400 35478 -78
Silver 999 71745 Rs/Kg 71808 Rs/Kg -63 Rs/Kg

गोल्ड के भाव में इस साल रहेगी तेजी

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है और भाव 64,000 रुपये तक पहुंच सकता है। इस साल भाव 62,900 रुपये तक आया है। अब देखने वाली बात है कि ये इस स्तर पर साल 2023 में कब तक आएगा।

इस फंड मैनेजर को पसंद हैं SRF, SKF और PI इंडस्ट्रीज के स्टॉक, जानिए क्या है वजह

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: May 18, 2023 1:17 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।