Gold Price Today: आज फिर सोना हुआ सस्ता, 53,000 रुपये के करीब आया 22 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Price Today: आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 58,000 रुपये के करीब कारोबार करता दिखा। कल सोने का भाव 58,442 रुपये पर बंद हुआ था और ये आज 58,151 रुपये पर बंद हुआ। सोने के भाव में आज 291 रुपये की गिरावट आई है

अपडेटेड Jun 28, 2023 पर 5:37 PM
Story continues below Advertisement
Gold Price: आज सोने का भाव 58,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है।

Gold Price Today: आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 58,000 रुपये के करीब कारोबार करता दिखा। कल सोने का भाव 58,442 रुपये पर बंद हुआ था और ये आज 58,151 रुपये पर बंद हुआ। सोने के भाव में आज 291 रुपये की गिरावट आई है। वहीं, 1 किलोग्राम चांदी का रेट 560 रुपये गिरकर 68,972 रुपये पर बंद हुआ।

सोने के भाव में आई गिरावट 

सोने का भाव एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है। आज सोने का भाव 291 रुपये गिरकर 58,151 रुपये पर है। 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी गिरावट रही। 22 कैरेट गोल्ड 267 रुपये गिरकर 53,266 रुपये पर रहा।


IBJA की वेबसाइट पर ये रहा दाम

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की कल के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का भाव

मेटल 28 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) 27 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 58151 58442 -291
Gold 995 (23 कैरेट) 57,918 58208 -290
Gold 916 (22 कैरेट) 53266 53533 -267
Gold 750 (18 कैरेट) 43613 43,832 -219
Gold 585 ( 14 कैरेट) 34018 34189 -171
Silver 999 68,972  Rs/Kg 69,532 Rs/Kg -560 Rs/Kg

क्या रह सकती है गोल्ड की चाल?

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। इस साल गोल्ड का भाव 62,000 रुपये के करीब आया था, फिर इसमें थोड़ा करेक्शन आया। तब से लेकर अब तक गोल्ड एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है।

GOLD PRICE: आज फिर सोने के भाव में गिरावट आई है। GOLD PRICE: आज फिर सोने के भाव में गिरावट आई है।

Share Markets: सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर हुए बंद, निवेशकों की एक दिन में ₹2.09 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।