Gold Price Today: 58,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है 10 ग्राम गोल्ड का रेट, जानिए आज कितना गिरा भाव

Gold Price Today: आज हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 58,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है। कल सोने का भाव 58,726 रुपये पर बंद हुआ था और ये आज 58,442 रुपये पर बंद हुआ। सोने के भाव में आज 284 रुपये की गिरावट आई है

अपडेटेड Jun 27, 2023 पर 6:55 PM
Story continues below Advertisement
Gold Price: आज सोने के भाव में गिरावट रही।

Gold Price Today: आज हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 58,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है। कल सोने का भाव 58,726 रुपये पर बंद हुआ था और ये आज 58,442 रुपये पर बंद हुआ। सोने के भाव में आज 284 रुपये की गिरावट आई है। वहीं, 1 किलोग्राम चांदी का रेट 297 रुपये चढ़कर 69,523 रुपये पर बंद हुआ।

सोने के भाव में आई गिरावट 

सोने का भाव एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है। आज सोने का भाव 284 रुपये गिरकर 58,442 रुपये पर है। 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी गिरावट रही। 22 कैरेट गोल्ड 260 रुपये गिरकर 53,533 रुपये पर रहा।


IBJA की वेबसाइट पर ये रहा दाम

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की कल के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का भाव

मेटल 27 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) 26 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 58442 58726 -284
Gold 995 (23 कैरेट) 58208 58491 -283
Gold 916 (22 कैरेट) 53533 53793 -260
Gold 750 (18 कैरेट) 43832 44045 -213
Gold 585 ( 14 कैरेट) 34189 34355 -166
Silver 999 69523  Rs/Kg 69392 Rs/Kg 297 Rs/Kg

क्या रह सकती है गोल्ड की चाल?

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। इस साल गोल्ड का भाव 62,000 रुपये के करीब आया था, फिर इसमें थोड़ा करेक्शन आया। तब से लेकर अब तक गोल्ड एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है।

Gold Price Today: सोने के भाव में आज गिरावट आई है। Gold Price Today: सोने के भाव में आज गिरावट आई है।

SEBI ने मिश्रा को PTC India का चेयरमैन नियुक्त करने के तरीकों पर उठाए सवाल

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jun 27, 2023 6:34 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।