Gold Price Today: सोने के भाव में आज फिर आई गिरावट, 53,000 रुपये पर आया गोल्ड का भाव

Gold Price Today: आज हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 58,000 रुपये के करीब कारोबार करता दिखा। बुधवार सोने का भाव 58,151 रुपये पर बंद हुआ था और ये आज 58,055 रुपये पर बंद हुआ। कल बकरीद के कारण गोल्ड बाजार बंद था। सोने के भाव में आज 96 रुपये की गिरावट आई है

अपडेटेड Jun 30, 2023 पर 7:14 PM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: आज देश भर में सोने के भाव में गिरावट रही।

Gold Price Today: आज हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 58,000 रुपये के करीब कारोबार करता दिखा। बुधवार सोने का भाव 58,151 रुपये पर बंद हुआ था और ये आज 58,055 रुपये पर बंद हुआ। कल बकरीद के कारण गोल्ड बाजार बंद था। सोने के भाव में आज 96 रुपये की गिरावट आई है। वहीं, 1 किलोग्राम चांदी का रेट 543 रुपये गिरकर 68,972 रुपये पर बंद हुआ।

सोने के भाव में आई गिरावट 

आज सोने का भाव 96 रुपये गिरकर 58,055 रुपये पर बंद हुआ है। 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी गिरावट रही। 22 कैरेट गोल्ड 88 रुपये गिरकर 53,178 रुपये पर रहा। सोने का भाव एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है।


IBJA की वेबसाइट पर ये रहा दाम

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की बुधवार 28 जून के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का भाव

मेटल 30 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) 28 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 58055 58151 -96
Gold 995 (23 कैरेट) 57,823 57,918 -95
Gold 916 (22 कैरेट) 53,178 53,266 -88
Gold 750 (18 कैरेट) 43,541 43,613 -72
Gold 585 ( 14 कैरेट) 33,962 34,018 -56
Silver 999 68,429  Rs/Kg 68,972 Rs/Kg -543 Rs/Kg

क्या रह सकती है गोल्ड की चाल?

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। इस साल गोल्ड का भाव 62,000 रुपये के करीब आया था, फिर इसमें थोड़ा करेक्शन आया। तब से लेकर अब तक गोल्ड एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है।

Gold Price Today: आज सोने के भाव में गिरावट आई है। Gold Price Today: आज सोने के भाव में गिरावट आई है।

Share Markets: सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर हुए बंद, निवेशकों की एक दिन में ₹2.09 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jun 30, 2023 7:14 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।