Gold Price Today: सोने के दाम में आई बड़ी गिरावट, आज इतना सस्ता हो गया गोल्ड

Gold Price Today: आज बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। 10 ग्राम सोने का भाव ज्वैलरी बाजार में 61,000 रुपये के नीचे आ गया है। सोने के भाव में आज 448 रुपये की गिरावट आई है। चांदी के भाव में भी 191 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिली है

अपडेटेड May 17, 2023 पर 1:18 PM
Story continues below Advertisement
Gold Price: 61,000 रुपये के नीचे आया 10 गाम सोने का भाव।

Gold Price Today: आज बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। ज्वैलरी बाजार में सोने का भाव 61,000 रुपये के नीचे आ गया है। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को सोने का भाव 448 रुपये की गिरावट के साथ 60,618 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी का भाव 2,755 रुपये की गिरावट के साथ 72,040 रुपये पर बंद हुआ।

सोने के भाव में रही गिरावट

कल सोने का भाव 61,066 रुपये पर बंद हुआ था। आज सोने का भाव 448 रुपये गिरकर 60,618 पर नजर आ रहा है। 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी नरमी रही। 22 कैरेट गोल्ड 411 रुपये गिरकर 55,526 रुपये पर कारोबार कर रहा है।


IBJA पर सोने-चांदी का रेट 

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का भाव

मेटल 17 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) 16 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 60618 61066 -448
Gold 995 (23 कैरेट) 60375 60821 -446
Gold 916 (22 कैरेट) 55526 55937 -411
Gold 750 (18 कैरेट) 45464 45800 -336
Gold 585 ( 14 कैरेट) 35462 35724 -262
Silver 999 71739 Rs/Kg 71930 Rs/Kg -191 Rs/Kg

गोल्ड के भाव में इस साल रहेगी तेजी

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है और भाव 64,000 रुपये तक पहुंच सकता है। अब देखने वाली बात है कि ये इस स्तर पर साल 2023 में कब तक आएगा।

वोडाफोन PLC ने Vodafone-Idea से किया किनारा, जानें क्या होंगे इसके मायने और क्या है वजह

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: May 17, 2023 1:18 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।