Gold Price: आज सोना हुआ महंगा, चेक करें 10 ग्राम सोने का भाव

Gold Rate 14th December 2023: पिछले हफ्ते पीक पर पहुंचने के बाद से सोने के भाव में गिरावट आ रही थी लेकिन आज गिरावट पर ब्रेक लग गई। गोल्ड के भाव में आज 1,000 रुपये तक की तेजी आई है। अगर आपके घर में भी शादी है और आप गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आज का सोने के भाव जान लें। चांदी का भाव 77,500 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Dec 14, 2023 पर 11:19 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate: आज सोने के भाव में तेजी रही।

Gold Rate 14th December 2023: पिछले हफ्ते पीक पर पहुंचने के बाद से सोने के भाव में गिरावट आ रही थी लेकिन आज गिरावट पर ब्रेक लग गई। गोल्ड के भाव में आज 1,000 रुपये तक की तेजी आई है। अगर आपके घर में भी शादी है और आप गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आज का सोने के भाव जान लें। चांदी का भाव 77,500 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

14 दिसंबर 2023 को गोल्ड का भाव

दिल्ली में गोल्ड रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 63,040 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

मुंबई में गोल्ड का रेट

देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 57,650 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 62,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 58,200 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 63,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 14 दिसंबर 2023 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
अहमदाबाद 57,700 62,940
गुरुग्राम 57,800 63,040
कोलकाता 57,650 62,890
लखनऊ 57,800 63,040
बंगलुरु 57,650 62,890
जयपुर 57,800 63,040
पटना 57,700 62,940
भुवनेश्वर 57,650 62,890
हैदराबाद 57,650 62,890

सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर 

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

Hot Stocks Today : इन 3 स्टॉक्स में कुछ ही दिन में हो सकती है 18% तक कमाई, एक्सपर्ट ने दी है दांव लगाने की सलाह

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Dec 14, 2023 11:10 AM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।