Gold Rate: आज सोने के भाव में फिर आई गिरावट, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Rate 11 January 2024: देश के सर्राफा बाजार में आज गुरुवार को सोने का भाव 63,000 रुपये के नीचे आ गया है। देश के ज्यादातर शहरों में गोल्ड के रेट में 100 से 200 रुपये की गिरावट आई है। दिल्ली-एनसीआर सोने का रेट 62,900 रुपये के ऊपर है। चेन्नई में गोल्ड का रेट 63,3800 रुपये है

अपडेटेड Jan 11, 2024 पर 3:41 PM
Story continues below Advertisement
Gold Price: आज सोने के भाव में गिरावट आई है।

Gold Rate 11 January 2024: देश के सर्राफा बाजार में आज गुरुवार को सोने का भाव 63,000  रुपये के नीचे आ गया है। देश के ज्यादातर शहरों में गोल्ड के रेट में 100 से 200 रुपये की गिरावट आई है। दिल्ली-एनसीआर सोने का रेट 62,900 रुपये के ऊपर है। चेन्नई में गोल्ड का रेट 63,3800 रुपये है। सिल्वर का रेट 76,000 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। यहां जानें लेटेस्ट गोल्ड रेट..

दिल्ली में गोल्ड का आज का रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 62,980 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

मुंबई में आज का गोल्ड का रेट

मुंबई में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 57,600 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 62,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में आज का गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 58,100 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 63,380 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 11 जनवरी 2024 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
अहमदाबाद 57,650 62,880
गुरुग्राम 57,750 62,980
कोलकाता 57,600 62,830
लखनऊ 57,750 62,980
बंगलुरु 57,600 62,830
जयपुर 57,750 62,980
पटना 57,650 62,880
भुवनेश्वर 57,600 62,830
हैदराबाद 57,600 62,830

 

सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर 

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

Polycab India के शेयरों में 20% की तगड़ी गिरावट, इनकम टैक्स छापे में मिली ₹1000 करोड़ की "बेहिसाब कैश बिक्री" की जानकारी

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jan 11, 2024 3:41 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।