बगैर ऐड वाला सर्च इंजन Neeva अगले साल इंडिया में होगा लॉन्च, सीईओ श्रीधर रामास्वामी ने बताया पूरा प्लान

श्रीधर रामास्वामी गूगल सर्च इंजन तैयार करने वाली टीम के हिस्सा रह चुके हैं। 2018 में उन्होंने गूगल छोड़ दी। 2019 में उन्होंने अपने दोस्त विवेक रघुनाथन के साथ मिलकर Neeva की शुरुआत की। यह एड-फ्री सर्च इंजन इस साल अमेरिका में लॉन्च होगा

अपडेटेड Feb 29, 2024 पर 2:17 PM
Story continues below Advertisement
इंडिया में Neeva के अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद है।

अगर आप ऐसा इंटरनेट सर्च इंजन चाहते हैं जिस पर बगैर ऐड (विज्ञापन) कंटेंट मिल जाए तो आपके लिए अच्छी खबर है। Neeva के सर्च इंजन पर ऐड नहीं आएंगे। इसके अगले साल इंडिया में लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि, इसके लिए आपको कुछ कीमत चुकानी होगी। मनीकंट्रोल ने इस बारे में नीवा के सीईओ श्रीधर रामास्वामी से बात की। उनसे एड-फ्री सर्च इंजन के प्लान के बारे में जानने की कोशिश की। रामास्वामी गूगल में काम कर चुके हैं। वह गूगल सर्च तैयार करने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 2018 में Google से इस्तीफा दे दिया। उनका मानना है कि ऐड की वजह से अपनी जरूरत की जानकारी सर्च करने में दिक्कत आती है। उन्होंने 2019 में ऐड-फ्री सर्च इंजन Neeva की शुरुआत अपने दोस्त विवेक रघुनाथन से मिलकर की।

सर्च इंजन का बिजनेस 150 अरब डॉलर का

आईआईटी-मद्रास से पढ़ाई करने वाले रामास्वामी ने बताया कि रघुनाथन और उन्होंने मिलकर नीवा शुरू करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग काफी कुछ सर्च करते रहते हैं। लेकिन, कमाई के मकसद से सर्च इंजन पर ऐड दिखाने का दबाव कंपनी पर होता है। लेकिन, इससे यूजर को काफी दिक्कत होती है। सर्च इंजन का बिजनेस 150 अरब डॉलर का है। यह सालाना 20 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। इस मार्केट में एक कंपनी की 90 फीसदी से ज्यादा बाजार हिस्सेदारी है। इतिहास में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ, जब एक कंपनी के पास इतनी ज्यादा बाजार हिस्सेदारी हो।


नीवा का फोकस कस्टमर्स पर होगा

उन्होंने बताया कि नीवा एक ऐड-फ्री प्राइवेट सब्सक्रिप्शन सर्च इंजन है। इसके इस्तेमाल का एक्सपीरियंस शानदार है। इसका फोकस उस इंफॉर्मेशन पर होता है, जिसे ग्राहक सर्च करता है। इस तरह सब्सक्रिप्शन आधारित सर्च मॉडल में ग्राहक को पहले रखते हैं। हमारा फोकस इस बात पर होता है कि यूजर को क्या चाहिए। यह मॉडल आने वाला समय में सफल होने जा रहा है।

अगले साल इंडिया में होगा लॉन्च

Neeva को इंडिया में लॉन्च करने के प्लान के बारे में उन्होंने कहा कि हम नीवा को इंडिया लाना चाहते हैं। लेकिन, अभी हमारी टीम 50 लोगों की है। इसलिए व्यावहारिक रूप से हम पहले इस साल इसे अमेरिका में लॉन्च करना चाहते हैं। उसके बाद हम पश्चिमी यूरोप और कनाडा जाएंगे। इंडिया में Neeva के अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद है।

प्रति माह 5 डॉलर हो सकती है फीस

सब्सक्रिप्शन कॉस्ट के बारे में उन्होंने बताया कि फुल-फीचर वाला वर्जन प्रति माह करीब 5 डॉलर में उपलब्ध होगा। हम दूसरी चीजों के साथ बंडलिंग करना चाहते हैं। रामास्वामी ने कहा कि उनकी कोशिश यूजर्स को हाई क्वालिटी, लो कॉस्ट और सस्ते प्राइस पर सेवाएं देने पर है। हम चाहते हैं कि सिर्फ हमारे कस्टमर्स हमारी सेवाएं के लिए पेमेंट करें। इससे हमें इंडिपेंडेंस मिलेगा।

यह भी पढ़ें : AI Pin ​लॉन्चिंग के लिए इंडियन टेलिकॉम ऑपरेटर्स से बात कर रहा स्टार्टअप Humane, सैम ऑल्टमैन का लगा है पैसा 

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Feb 29, 2024 2:11 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।