तेल की कीमतें लगातार दूसरे सप्ताह बढ़ीं। तेल की कीमत शुक्रवार को लगभग दो महीनों में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। पॉजिटिव अमेरिकी आर्थिक विकास और चीन के अच्छे संकेतों ने डिमांड की उम्मीदों को बढ़ावा दिया। जबकि मिडिल ईस्ट सप्लाई चिंताओं ने सपोर्ट बढ़ाया। ब्रेंट क्रूड वायदा 1.12 डॉलर या 1.4% बढ़कर 83.55 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। ये 30 नवंबर के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड (WTI) 65 सेंट या 0.8% चढ़कर 78.01 डॉलर पर पहुंच गया, जो नवंबर के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। दोनों बेंचमार्क में 6% से अधिक की वीकली बढ़त देखने को मिली। ये बढ़त गाजा में इजराइल-हमास संघर्ष की शुरुआत के बाद 13 अक्टूबर को समाप्त हफ्ते के बाद से उनकी सबसे बड़ी वीकली बढ़त है।