Telangana Election 2023: तेलंगाना में नए चुने गए विधायकों में से ज्यादातर ने सोमवार को AICC पर्यवेक्षकों से कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए उनकी पहली पसंद प्रदेश कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी (A Revanth Reddy) हैं। इस मामले से जुड़े सूत्रों ने ये जानकारी दी। कांग्रेस आलाकमान मंगलवार को अपना फैसला सुनाएगा। सूत्रों ने बताया कि नई सरकार का शपथ ग्रहण बुधवार को होने की संभावना है। इसी के साथ पार्टी एक या दो उपमुख्यमंत्री बनाने के बारे में सोच रही है।