Telangana Elections : तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। इस बीच मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने आज रविवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा भेज दिया। BRS के कार्यकारी अध्यक्ष रामाराव ने यह जानकारी दी है। दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने अपने दल की प्रमुख नेता सोनिया गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का आभार जताया है। उन्होंने रविवार को कहा कि सरकार गठित करने के बाद उनकी पार्टी तेलंगाना के लोगों की उम्मीदों को पूरा करेगी।