Get App

Rajasthan Election 2023: एक तरफ पायलट के साथ संघर्ष, दूसरी तरफ गहलोत की कल्याणकारी योजनाएं, क्या कांग्रेस को होगा फायदा?

Rajasthan Election 2023: राजस्थान उन कुछ राज्यों में से एक है, जहां कांग्रेस की सरकार है। यहां के चुनाव पर काफी उत्सुकता से नजर रखी जाएगी, क्योंकि इन नतीजों से पता चल जाएगा कि 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले हवा किस तरफ बह रही है। 200 सीटों वाले राजस्थान में 23 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 24, 2023 पर 6:41 PM
Rajasthan Election 2023: एक तरफ पायलट के साथ संघर्ष, दूसरी तरफ गहलोत की कल्याणकारी योजनाएं, क्या कांग्रेस को होगा फायदा?
Rajasthan Election 2023: एक तरफ पायलट के साथ संघर्ष, दूसरी तरफ गहलोत की कल्याणकारी योजनाएं, क्या कांग्रेस को होगा फायदा?

Rajasthan Election 2023: क्या कांग्रेस (Congress) राजस्थान को बरकरार रखने के लिए 1998 से चली आ रही हर पांच साल में सरकार बदलने की परंपरा को तोड़ पाएगी? क्या मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और उनके पूर्व डिप्टी सचिन पायलट (Sachin Pilot) के बीच झगड़ा BJP को बढ़त दिलाएगा? राजस्थान उन कुछ राज्यों में से एक है, जहां कांग्रेस की सरकार है। यहां के चुनाव पर काफी उत्सुकता से नजर रखी जाएगी, क्योंकि इन नतीजों से पता चल जाएगा कि 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले हवा किस तरफ बह रही है। 200 सीटों वाले राजस्थान में 23 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

क्या है कांग्रेस की ताकत?

OBC और महिलाओं को छूने वाली कल्याणकारी योजनाओं की श्रृंखला और सीएम अशोक गहलोत का जन संपर्क कुछ ऐसे फैक्टर हैं, जो कांग्रेस के पक्ष में काम कर सकते हैं। जिसने आगामी चुनावों के लिए 'काम किया है दिल से, कांग्रेस फिर से' का नारा दिया है।

इसके अलावा, कांग्रेस एक संयुक्त मोर्चा बनाकर, सचिन पायलट और गहलोत के बीच शांति कायम में भी कामयाब रही है। पायलट और गहलोत के बीच मतभेद दूर होने से कांग्रेस का सिरदर्द कम हो जाएगा, क्योंकि राज्य इकाई पिछले 2-3 सालों से गुटबाजी से जूझ रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें