Mizoram Elections 2023: नॉर्थ ईस्ट में स्थित मिजोरम में चुनावी सरगर्मी जोरों पर है। इस राज्य में 7 नवंबर को सभी 40 सीटों पर मतदान होने वाला है। 174 कैंडिडेट्स इस विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। मिजोरम की राजनीति में MNF (मिजो नेशनल फ्रंट), ZPM (जोरम पीपुल्स मूवमेंट) और कांग्रेस ज्यादा सक्रिय हैं। इस बार के चुनावी रण में बीजेपी, कांग्रेस, MNF, ZPM, और आप भी हैं। चर्चित या हॉट सीट्स की बात करें तो मिजोरम की 4 विधानसभा सीट ऐसी हैं, जिन्हें बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इनमें आइजोल ईस्ट-I, सेरछिप, हाचेक और आइजोल वेस्ट-III शामिल हैं। आइए जानते हैं कि इन सीट्स की चुनावी स्थिति क्या है...