Get App

Mizoram Elections 2023: हाछेक सीट पर किसकी जीत-किसकी हार, इन वोटर्स के हाथ में भी है किस्मत

वैसे तो एक दशक से अधिक समय पहले हुए जातीय दंगों के बाद 35,000 से अधिक ब्रू लोग त्रिपुरा में चले गए हैं। लेकिन केंद्र, मिजोरम, त्रिपुरा की सरकारों और आदिवासी नेताओं के बीच हुए चतुर्पक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करने के बावजूद 5000 ब्रू लोग अभी भी हाछेक में अपने पैतृक गांवों में रुके हुए हैं। समझौते के तहत अनेक ब्रू लोगों को पड़ोसी राज्य त्रिपुरा में स्थायी रूप से रिसेटल किया जा चुका है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 05, 2023 पर 5:05 PM
Mizoram Elections 2023: हाछेक सीट पर किसकी जीत-किसकी हार, इन वोटर्स के हाथ में भी है किस्मत
इस बार के चुनावी रण में बीजेपी, कांग्रेस, MNF, ZPM, और आप भी हैं।

Mizoram Elections 2023: नॉर्थ ईस्ट में स्थित मिजोरम में 7 नवंबर को चुनाव होने वाले हैं। इस तारीख को राज्य की सभी 40 सीटों पर मतदान होगा। 174 कैंडिडेट्स इस विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। त्रिपुरा की सीमा से लगे पश्चिम मिजोरम के ममित जिले में स्थि​त हाछेक को, राज्य की हॉट सीट्स में गिना जाता है। यह सीट किसकी झोली में जाएगी, यह तय करने में अहम रोल है ब्रू और अन्य अल्पसंख्यक मतदाताओं का। भले ही एक दशक से अधिक समय पहले हुए जातीय दंगों के बाद 35,000 से अधिक ब्रू लोग त्रिपुरा में चले गए हैं, लेकिन लगभग 5,000 आदिवासियों के साथ-साथ अन्य छोटी अल्पसंख्यक जनजातियां हाछेक सीट पर चुनावी नतीजों को प्रभावित करने की ताकत रखती हैं ।

सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (MNF), मुख्य विपक्षी पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM), कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से उन ब्रू मतदाताओं का विश्वास हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है जो केंद्र, मिजोरम, त्रिपुरा की सरकारों और आदिवासी नेताओं के बीच हुए चतुर्पक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करने के बावजूद हाछेक में अपने पैतृक गांवों में रुके हुए हैं। समझौते के तहत अनेक ब्रू लोगों को पड़ोसी राज्य त्रिपुरा में स्थायी रूप से रिसेटल किया जा चुका है।

5000 से अधिक ब्रू मतदाता

ऐसा माना जा रहा है कि 23,600 पात्र मतदाताओं में से 5,000 से अधिक ब्रू मतदाता आगामी चुनाव में चकमा और त्रिपुरी जनजातियों के लगभग 2,000 मतदाताओं की तरह ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मिजोरम की राजनीति में MNF (मिजो नेशनल फ्रंट), ZPM (जोरम पीपुल्स मूवमेंट) और कांग्रेस ज्यादा सक्रिय हैं। इस बार के चुनावी रण में बीजेपी, कांग्रेस, MNF, ZPM, और आप भी हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें