Get App

Mizoram Election Result 2023: ZPM नेता लालदुहोमा 8 दिसंबर को मिजोरम के CM पद की लेंगे शपथ

Mizoram Election Result 2023: भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पूर्व अधिकारी लालदुहोमा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सुरक्षा प्रभारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। लालदुहोमा ने अपनी पार्टी के सदन में अधिकांश सीटें जीतने पर संतोष व्यक्त किया और केंद्र सरकार के साथ मजबूत संबंध बनाने के महत्व पर जोर दिया

Akhileshअपडेटेड Dec 06, 2023 पर 3:00 PM
Mizoram Election Result 2023: ZPM नेता लालदुहोमा 8 दिसंबर को मिजोरम के CM पद की लेंगे शपथ
Mizoram Result 2023: ZPM मिजोरम विधानसभा चुनाव में विजयी बनकर उभरी है

Mizoram Election Result 2023: जोराम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के नेता लालदुहोमा (ZPM leader Lalduhoma) शुक्रवार 8 दिसंबर को मिजोरम के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। लालदुहोमा ने बुधवार को राज्यपाल हरी बाबू कंभमपति से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। लालदुहोमा शुक्रवार को सुबह 11 बजे राजभवन में होने वाले एक समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने बुधवार को यह जानकारी दी। ZPM मिजोरम विधानसभा चुनाव में विजयी बनकर उभरी है। उसने कुल 40 सीटों में से 27 पर जीत हासिल की।

राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, "लालदुहोमा (मनोनीत मुख्यमंत्री) को ZPM के विधायक दल के नेता के रूप में चुना जा रहा है। उन्होंने आज मुझसे मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। मैंने उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त किया और सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। शपथ ग्रहण समारोह 8 दिसंबर को सुबह 11 बजे राजभवन लॉन में फिक्स किया जा रहा है।"

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पूर्व अधिकारी लालदुहोमा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सुरक्षा प्रभारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। पार्टी के एक नेता ने कहा कि लालदुहोमा ने नवनिर्वाचित सदस्यों एवं अन्य नेताओं के साथ मंगलवार शाम को बैठक की और मंत्रिपरिषद के गठन एवं विभागों के बंटवारे पर चर्चा की।

ZPM ने राज्य विधानसभा चुनावों में निवर्तमान सत्तारूढ़ दल मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को शिकस्त दी, जिसे केवल 10 सीटें मिलीं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) सिर्फ दो सीटें और कांग्रेस एक सीट जीत पाई। मिजोरम में 40 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 7 नवंबर को हुआ था, जहां 8.57 लाख से अधिक मतदाताओं में से 82 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें