Get App

Mizoram Chunav Result 2023: मिजोरम में ZPM को प्रचंड बहुमत! सीएम और डिप्टी सीएम की करारी हार, लालदुहोमा बनेंगे नए CM

Mizoram Chunav Result 2023: मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF), जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) और कांग्रेस (Congress) ने 40-40 सीटों पर चुनाव लड़ा। जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 13 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। मिजोरम में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा

Akhileshअपडेटेड Dec 04, 2023 पर 4:31 PM
Mizoram Chunav Result 2023: मिजोरम में ZPM को प्रचंड बहुमत! सीएम और डिप्टी सीएम की करारी हार, लालदुहोमा बनेंगे नए CM
Mizoram Chunav Result 2023: मुख्यमंत्री पद के लिए ZPM के उम्मीदवार लालदुहोमा अब राज्य की कमान संभालेंगे

Mizoram Assembly Election Results 2023: मिजोरम विधानसभा चुनाव में नई राजनीतिक पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) 27 सीटों पर शानदार जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत हासिल कर ली है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, राज्य में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने 9 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और वह 1 अन्य सीट पर आगे है। हालांकि, MNF के कई वरिष्ठ नेता हार गए हैं। मुख्यमंत्री पद के लिए ZPM के उम्मीदवार लालदुहोमा (Lalduhoma) अब राज्य की कमान संभालेंगे।

सीएम-डिप्टी सीएम की हार

भारतीय जनता पार्टी (BJP) मिजोरम में दो सीटों पर जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। जबकि कांग्रेस की स्थिति काफी खराब रही है। वह सिर्फ 1 सीट तक ही सिमट गई है। इतना ही खुद मुख्यमंत्री जोरमथांगा (Mizoram CM Zoramthanga) अपनी सीट नहीं बच पाए। वह आइजोल ईस्ट-1 सीट पर ZPM उम्मीदवार लालथनसांगा से करीब 2,101 वोटों के अंतर से हार गए हैं।

इसके अलावा उपमुख्यमंत्री तावंलुइया को भी तुइचांग सीट में ZPM के उम्मीदवार डब्ल्यू चुआनावमा से 909 मतों के अंतर से शिकस्त का सामना करना पड़ा। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री लालरुआत्किमा आइजोल वेस्ट-द्वितीय सीट पर ZPM के उम्मीदवार लालनघिंगलोवा हमार से 4,819 मतों के अंतर से हार गए। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री आर. लालथंगलियाना साउथ तुईपुई सीट से जेडपीएम उम्मीदवार जेजे लालपेखलुआ से 135 मतों से हार गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें