Madhya Pradesh Assembly Elections 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर विधायकों को खरीदकर 2020 में मध्य प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार गिराने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस 17 नवंबर को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में लगभग 150 सीट जीतेगी। राहुल गांधी चुनावी राज्य मध्य प्रदेश की राजधानी से लगभग 55 किलोमीटर दूर विदिशा में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।