Get App

MP CM: मोहन यादव ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, शिवराज सिंह चौहान ने सौंपा इस्तीफा

MP CM Mohan Yadav: 58 वर्षीय मोहन यादव इस बार तीसरी बार विधायक बने हैं। वह निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत थे। छत्तीसगढ़ की तर्ज पर एमपी में भी दो डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला डिप्टी सीएम बनाएं जाएंगे। जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष होंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 11, 2023 पर 7:52 PM
MP CM: मोहन यादव ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, शिवराज सिंह चौहान ने सौंपा इस्तीफा
MP New CM: उज्जैन दक्षिण से BJP विधायक मोहन यादव मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे

Madhya Pradesh NEW Chief Minister: मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने सोमवार शाम को राजभवन में राज्यपाल मंगूभाई सी. पटेल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। बता दें कि उज्जैन दक्षिण से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। मोहन यादव के नए मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद निवर्तमान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया।

58 वर्षीय मोहन यादव इस बार तीसरी बार विधायक बने हैं। वह निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत थे। छत्तीसगढ़ की तर्ज पर एमपी में भी दो डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला डिप्टी सीएम बनाएं जाएंगे। जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष होंगे।

मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन के बूते बीजेपी ने राज्य में अपनी सत्ता बरकरार रखी है। मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में नामित होने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने मोहन यादव को बधाई दी है। शिवराज ने कहा कि मुझे विश्‍वास है कि आप मध्य प्रदेश को प्रगति एवं विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे तथा जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान रचेंगे।

मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मैं केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं कि मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को यह जो जवाबदारी दी है। आपके प्यार और सहयोग से मैं अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ बीजेपी ही है जो एक छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देती है...मैं इस नए दायित्व के लिए आभार व्यक्त करता हूं... निश्चित रूप से इस विकास के कारवां को हम आगे बढ़ाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें