Get App

मध्य प्रदेश: 'अब विदा...' मोहन यादव के शपथ ग्रहण से पहले फिर छलका पूर्व CM शिवराज चौहान का दर्द?

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह से पहले राज्य की राजधानी भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए ये टिप्पणी की। चौहान ने ये भी कहा है कि उन्हें विश्वास है कि नए मुख्यमंत्री प्रदेश की समृद्धि, विकास और जनकल्याण को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता मोहन यादव (Mohan Yadav) ने बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली

Shubham Sharmaअपडेटेड Dec 13, 2023 पर 12:52 PM
मध्य प्रदेश: 'अब विदा...' मोहन यादव के शपथ ग्रहण से पहले फिर छलका पूर्व CM शिवराज चौहान का दर्द?
मध्य प्रदेश: 'अब विदा...' मोहन यादव के शपथ ग्रहण से पहले फिर छलका पूर्व CM शिवराज चौहान का दर्द?

मध्य प्रदेश (MP) के नवनियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) के शपथ ग्रहण समारोह (swearing-in ceremony) से कुछ घंटे पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि नए सीएम राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। चार कार्यकाल पूरा करने के बाद पद छोड़ने वाले पूर्व सीएम के लिए ये एक भावनात्मक क्षण था, जब उन्होंने ये कहते हुए अलविदा कहा, "अब विदा, जस की तस रख देनी चदरिया।"

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह से पहले राज्य की राजधानी भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए ये टिप्पणी की। चौहान ने ये भी कहा है कि उन्हें विश्वास है कि नए मुख्यमंत्री प्रदेश की समृद्धि, विकास और जनकल्याण को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

शिवराज ने कहा, "मुझे विश्वास है कि नए सीएम राज्य में समृद्धि, विकास और जन कल्याण को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्हें बहुत-बहुत बधाई। आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यहां पहुंच रहे हैं। मैं उन सभी का स्वागत करता हूं।"

इससे पहले मंगलवार को शिवराज चौहान ने कहा कि वह जाकर अपने लिए कुछ मांगने के बजाय मरना पसंद करेंगे और कहा कि राज्य के मनोनीत सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें