केंद्र सरकार ने प्रमुख गांधीवादी समाजवादी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर (Karpoori Thakur) को मरणोपरांत 'भारत रत्न (Bharat Ratna)' दिए जाने की घोषणा की है। केंद्र सरकार ने मंगलवार शाम जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें मरणोपरांत 'भारत रत्न' दिए जाने की घोषणा की। देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'भारत रत्न' अब तक 49 व्यक्तियों को दिया गया है, जिनमें से 17 को मरणोपरांत प्रदान किया गया है। ठाकुर को 'भारत रत्न' दिए जाने के फैसले के बाद अब इसका श्रेय लेने को लेकर राजनीतिक दलों में होड़ मची है।