Get App

CG Exit Poll 2023: क्या छत्तीसगढ़ में BJP करेगी वापसी या बघेल का करिश्मा रहेगा बरकरार? देखें एग्जिट पोल के नतीजे

छत्तीसगढ़ में दो दलों कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच ही मुख्य मुकाबला होता आया है। राज्य में 2018 के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (J) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। गठबंधन को सात सीटें मिली थी

Akhileshअपडेटेड Nov 30, 2023 पर 6:46 PM
CG Exit Poll 2023: क्या छत्तीसगढ़ में BJP करेगी वापसी या बघेल का करिश्मा रहेगा बरकरार? देखें एग्जिट पोल के नतीजे
CG Exit Poll 2023: एग्जिट पोल में कांग्रेस की सत्‍ता में वापसी का अनुमान लगाया गया है

Chhattisgarh Exit Poll Results 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे, लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल के रिजल्ट सामने आ गए हैं। विभिन्‍न टीवी चैनलों ने चुनाव सर्वे एजेंसियों के साथ वोट देकर निकल रहे मतदाताओं से उनकी पसंद जानने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े जुटाए गए हैं। इनसे चुनावी नतीजों की सटीक तस्‍वीर भले ही साफ न हो, लेकिन एक अंदाजा जरूर मिलता है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 76.31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कियाथा।

यह प्रतिशत 2018 के विधानसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत से कुछ कम है। 2018 के विधानसभा चुनाव में 76.88 मतदाताओं मतदाताओं ने मतदान किया था। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में दोनों चरणों में औसतन 76.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

छत्तीसगढ़ में दो दलों कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच ही मुख्य मुकाबला होता आया है। राज्य में 2018 के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (J) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। गठबंधन को सात सीटें मिली थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें