Get App

छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: दूसरे चरण के लिए प्रचार खत्म, 70 सीटों पर शुक्रवार को मतदान

छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: भाजपा की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह तथा स्मृति ईरानी ने भी बड़े पैमाने पर प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने सट्टेबाजी ऐप घोटाले, धर्मांतरण और तुष्टिकरण की राजनीति को लेकर मुख्यमंत्री बघेल पर हमला बोला और सत्ताधारी दल कांग्रेस पर इसमें शामिल होने का आरोप लगाया

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 15, 2023 पर 8:30 PM
छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: दूसरे चरण के लिए प्रचार खत्म, 70 सीटों पर शुक्रवार को मतदान
छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: दूसरे चरण के लिए प्रचार खत्म, 70 सीटों पर शुक्रवार को मतदान

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Election) के दूसरे और आखिरी चरण के लिए आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार खत्म हो गया। राज्य में 17 नवंबर को दूसरे चरण (Second Phase) का मतदान (Voting) होगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को राज्य के दोनों प्रमुख दलों के नेताओं ने सभाएं की और एक दूसरे पर हमला बोला। अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण में 70 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान के लिए आज शाम पांच बजे प्रचार समाप्त हो गया। इस दौरान प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे।

राज्य में इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के चुनाव अभियान का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया और दूसरे चरण से पहले उन्होंने चार बड़ी रैलियों को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान राज्य सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भ्रष्टाचार, विशेष रूप से कथित महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाले, लोक सेवा आयोग भर्ती घोटाले और नक्सलवाद को लेकर निशाना साधा। उन्होंने राज्य में पार्टी की सरकार बनने पर भ्रष्टाचार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का वादा किया।

भाजपा की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह तथा स्मृति ईरानी ने भी बड़े पैमाने पर प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने सट्टेबाजी ऐप घोटाले, धर्मांतरण और तुष्टिकरण की राजनीति को लेकर मुख्यमंत्री बघेल पर हमला बोला और सत्ताधारी दल कांग्रेस पर इसमें शामिल होने का आरोप लगाया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें