Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस (Congress) के सामने सरगुजा (Surguja) इलाके में अपना 2018 का प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है। पार्टी को इस समय यहां आंतरिक कलह के साथ सत्ता विरोधी लहर का भी सामना करना पड़ रहा है। सरगुजा, छत्तीसगढ़ का एक प्रशासनिक प्रखंड है। इस प्रखंड में कुल 14 विधानसभा सीटे हैं। कांग्रेस ने 2018 के पिछले विधानसभा चुनाव में यहां की 14 सीटों पर जीत हासिल की थी। इतनी बड़ी संख्या में सीटों पर जीत मिलने से राज्य में पार्टी को बड़ी बहुमत के साथ सरकार बनाने में मदद मिली थी। कांग्रेस ने तब 90 में से 68 सीट जीती थीं और 15 वर्ष बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को छत्तीसगढ़ की सत्ता से बाहर किया था।