Get App

Assembly Elections 2023: पांच राज्यों में तैनात की जाएगी CAPF और राज्य पुलिस की 1,700 कंपनियां

Assembly Elections 2023: मिजोरम विधानसभा के लिए 7 नवंबर को होने वाले चुनाव के वास्ते कम से कम 3,000 पुलिसकर्मी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की 450 टुकड़ी (सेक्शन) तैनात की जाएंगी। मिजोरम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मधुप व्यास ने कहा कि निर्वाचन आयोग सुचारू, स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास कर रहा है

Akhileshअपडेटेड Oct 27, 2023 पर 7:14 PM
Assembly Elections 2023: पांच राज्यों में तैनात की जाएगी CAPF और राज्य पुलिस की 1,700 कंपनियां
Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में 7 से 30 नवंबर के बीच चुनाव होंगे

Assembly Elections 2023: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल और राज्य पुलिस बलों की अनुमानित 1,700 कंपनियां तैनात किए जाने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में 7 से 30 नवंबर के बीच चुनाव होंगे। जबकि मतगणना 3 दिसंबर को होगी। नक्सल खतरे की आशंका को ध्यान में रखते हुए केवल छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होंगे। इसके तहत 7 नवंबर को 20 सीटों और 17 नवंबर को 70 सीटों पर मतदान होगा।

सूत्रों ने बताया कि प्रमुख आंतरिक सुरक्षा बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) तैनात किए जाने वाले बलों की तैनाती का समन्वय करेगा। बलों की टुकड़ियों में अन्य राज्यों की कुछ विशेष पुलिस इकाइयों के अलावा सीमा सुरक्षा बल (BSF), भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CIRF) और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) जैसे बलों की टुकड़ियां शामिल होंगी।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) इन राज्यों में पहले से मौजूद अपनी इकाइयों के अलावा करीब 400 अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती करेगा जिसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है। CRPF ने छत्तीसगढ़ में मुख्य रूप से नक्सल विरोधी अभियानों के लिए लगभग 25-30 बटालियन को स्थायी रूप से तैनात किया है।

सूत्रों ने बताया कि अन्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) और राज्य बल चुनाव साझेदारी कर अन्य इकाइयां तैयार करेंगे ताकि अगले माह होने वाले पांच राज्यों में तैनाती के लिए कुल 6000 से अधिक कंपनियां उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर लगभग 1,700 कंपनियों को तैनात किया जा रहा है, जिनमें लगभग 1.5 लाख कर्मचारी शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें