Business Idea: अगर आप कम पैसे में बंपर कमाई करना चाहते हैं तो आपके लिए सुपरहिट बिजनेस लेकर आए हैं। यह एक ऐसा बिजनेस आइडिया जिसे लोग बहुत कम करते है। लेकिन इसमें छप्परफाड़ कमाई है। यह बिजनेस फ्लाई ऐश ब्रिक्स यानी राख से बनी ईंटों (Fly Ash Bricks) का है। इन दिनों देश में निर्माण गतिविधियों में तेजी आई है। बड़ी-बड़ी इमारतें बनती जा रही हैं। इन इमारतों में भारी मात्रा में रेत, बजरी, सरिया, ईंट लगती है। इनमें राख से बनी ईंटों का खूब इस्तेमाल होता है। यह ईंटें मिट्टी से बनी ईंटों से हल्की भी होती हैं। इसके साथ ही सस्ती भी होती है।