ब्रिटेन के किंग चार्ल्स थर्ड के छोटे बेटे प्रिंस हैरी (Prince Harry) ने अमेरिकी नागरिक बनने पर विचार किया है। प्रिंस हैरी ने 2020 में रॉयल टाइटल यानि शाही विरासत को छोड़ दिया था। हैरी अपनी पत्नी एक्ट्रेस मेगन मार्कल के साथ कैलिफोर्निया में रह रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें कैलिफोर्निया में बिताया हर एक दिन बहुत पसंद आ रहा है। गुड मॉर्निंग अमेरिका के साथ बातचीत में प्रिंस हैरी से संयुक्त राज्य अमेरिका में उनके जीवन के बारे में पूछा गया था। साथ ही यह भी कि क्या वह अमेरिकी नागरिक बनने के बारे में सोचेंगे।