Credit Cards

Republic Day 2023: भारतीय सेना ने मेड-इन-इंडिया हथियारों का किया प्रदर्शन, इस साल परेड में दिया जाएगा 'स्वदेशी' का संदेश, देखें तस्वीरें

Republic Day 2023: भारतीय सेना (Indian Army) गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day parade) को खास बनाने की तैयारी में जुट गई है। सेना ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस परेड से पहले इंडिया गेट (India Gate) पर K-9 वज्र हॉवित्जर, MBT अर्जुन, नाग एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल, ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, आकाश एयर डिफेंस मिसाइल और क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल सहित 'मेड इन इंडिया' हथियारों का प्रदर्शन किया। भारतीय सेना की तरफ से इसके जरिए पूरी तरह 'स्वदेशी' का संदेश दिया गया।

अपडेटेड Jan 24, 2023 पर 19:05
Story continues below Advertisement
Republic Day 2023: समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार सिर्फ देसी हथियारों का प्रदर्शन होगा। एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार की 'मेक इन इंडिया' पहल को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सेना गणतंत्र दिवस परेड में केवल मेड इन इंडिया हथियारों का प्रदर्शन करेगी।

Republic Day 2023: भारतीय सेना कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान 'स्वदेशी' का संदेश देगी। परेड में प्रदर्शित किए जाने वाले सभी सैन्य हथियार एकदम स्वदेशी यानी मेड इन इंडिया होंगे। एक अधिकारी ने कहा कि इस बार झांकियों का मूल मंत्र भारत की समृद्ध विरासत को दर्शाना है।

Republic Day 2023: रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 21 बंदूकों की सलामी भी भारत में बनी 105 MM की इंडियन फील्ड गन्स से दी जाएगी। इन बंदूकों ने ब्रिटिश काल के 25 पाउंडर गन्स की जगह ली है जिनका इस्तेमाल द्वितीय विश्वयुद्ध में हुआ था। गणतंत्र दिवस पर पहली बार इनका उपयोग होगा।

Republic Day 2023: स्वदेशी रूप से निर्मित हथियार सिस्टम्स में Nag एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल और आकाश एयर डिफेंस मिसाइल शामिल होंगे। अन्य स्वदेश निर्मित हथियारों में MBT अर्जुन, K-9 वज्र हॉवित्जर और क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल शामिल होंगे।

Republic Day 2023: परेड के दौरान भारतीय सशस्त्र बल हॉर्स शो, खुकुरी डांस, गतका, मल्लखंब, कलरीपयट्टू, थांग-टा, मोटरसाइकिल डिस्प्ले, एयर वारियर ड्रिल, नेवी बैंड और मार्शल आर्ट आदि का प्रदर्शन करेंगे।

Republic Day 2023: इस साल पहली बार मिस्र की सैन्य टुकड़ियों और अग्निवीरों को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल किया जाएगा। साथ ही पाकिस्तान की मरुस्थली सीमा की रक्षा में तैनात महिला सैनिकों को बीएसएफ की ऊंटों वाली टुकड़ी में शामिल किया जाएगा।