Credit Cards

Ram Mandir Photos: तस्वीरों में देखिए कहां तक पहुंचा राम मंदिर का काम, 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन देश भर में दिवाली मनाने की तैयारी

Ram Mandir Inauguration: प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा होने में सिर्फ 11 दिन शेष रह गए हैं। देश भर में राम मंदिर उद्घाटन समारोह को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर होने जा रहे भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की कुलपति शांतिश्री डी पंडित ने भगवान राम को एकजुट करने वाली शक्ति करार देते हुए कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भारत के सभ्यतागत इतिहास के साथ सामंजस्य बिठाने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह देश में एक आदर्श बदलाव लाएगा

अपडेटेड Jan 12, 2024 पर 20:10
Story continues below Advertisement
Ram Mandir Inauguration: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रात में राम मंदिर परिसर की तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरें दिखाती हैं कि भगवान राम के जन्मस्थान पर बहुप्रतीक्षित मंदिर का निर्माण किस गति से चल रहा है। पीएम मोदी ने 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले शुक्रवार (12 जनवरी) से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान शुरू किया किया। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें जीवन में पहली बार एक अद्भुत अनुभव हो रहा है।


Ram Mandir Inauguration: गर्भगृह की तस्वीरें रात के समय राम मंदिर की सुंदरता और चमक को दर्शाती हैं। रात के समय रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठता है और मंदिर की सुंदरता और भी अधिक निखर आती है। (Photo: @ShriRamTeerth)

Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान मुख्य समारोह से एक सप्ताह पहले 16 जनवरी को शुरू होंगे। (Photo: @ShriRamTeerth)

Ram Mandir Inauguration: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक, राम मंदिर को परंपरागत नागर शैली में बनाया जा रहा है। मंदिर की लंबाई (पूर्व से पश्चिम) 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट तथा ऊंचाई 161 फीट रहेगी। (Photo: @ShriRamTeerth)

Ram Mandir Inauguration: भगवान राम का मंदिर 3 फ्लोर का रहेगा। हर फ्लोर की ऊंचाई 20 फीट रहेगी। जबकि मंदिर में कुल 392 खंभे एवं 44 द्वार होंगे। मुख्य गर्भगृह में प्रभु श्रीराम का बालरूप (श्रीरामलला सरकार का विग्रह) और फर्स्ट फ्लोर पर श्रीराम दरबार होगा।

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर के खंभों एवं दीवारों में देवी देवताओं की मूर्तियां उकेरी जा रही हैं। मंदिर के चारों ओर चारों ओर आयताकार परकोटा रहेगा। चारों दिशाओं में इसकी कुल लंबाई 732 मीटर तथा चौड़ाई 14 फीट होगी।