Festivals in March 2023: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। इसे गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि भी कहा जाता है। देशभर में गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रों की धूम देखने को मिल रही है।
Festivals in March 2023: शुभ त्योहार गुड़ी पड़वा का नाम दो शब्दों से लिया गया है- 'गुड़ी' जो भगवान ब्रह्मा का ध्वज है और 'पड़वा' जो चंद्रमा के चरण के पहले दिन का प्रतीक है।
Festivals in March 2023: महाराष्ट्र में खासतौर पर गुड़ी पड़वा का त्योहार बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से पूर्व स्नान आदि के बाद विजय के प्रतीक के रूप में घर में सुंदर गुड़ी लगाती हैं और उसका पूजन करती हैं।
Festivals in March 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को देश के विभिन्न हिस्सों में नए साल का त्योहार मनाया जाता है। यह हिंदू नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है और चैत्र महीने के पहले दिन पड़ता है।
Festivals in March 2023: ऐसी मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा ने इसी दिन से सृष्टि की रचना की शुरुआत की थी। इसी दिन से विक्रम संवत के नए साल की शुरुआत होती है। विक्रम संवत को भारत के अलग-अलग राज्यों में गुड़ी पड़वा और उगादी आदि नामों से भी मनाया जाता है।
Festivals in March 2023: चैत्र नवरात्रि नौ दिवसीय त्योहार है, जिसे 22 मार्च से 30 मार्च तक मनाया जाएगा। यह त्योहार हर साल मार्च या अप्रैल में मनाया जाता है। इस दौरान हिंदू देवताओं देवी मां दुर्गा और भगवान राम के उपासक उपवास करते हैं। लोग सफलता और खुशी के लिए देवताओं से 9 दिनों तक प्रार्थना करते हैं।
Festivals in March 2023: आंध्र प्रदेश में 22 मार्च को पारंपरिक नववर्ष उगादि मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंदिरों में भक्त पूजा-अर्चना करने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ते हैं।
Festivals in March 2023: गुड़ी पड़वा के लिए खास तौर पर श्रीखंड को बनाकर खाया जाता है। गुड़ी पड़वा पर पोरल पोली के साथ श्रीखंड का स्वाद काफी पसंद किया जाता है।