राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अयोध्या पहुंच गए हैं। ये तस्वीरें मुंबई से रवाना होने से पहले क्लिक की गई थीं।
माधुरी दीक्षित अपने पति डॉक्टर राम नेने के साथ मुंबई से अयोध्या के लिए रवाना होते दिखाई दीं। फिलहाल वो कड़ी सिक्योरिटी के साथ अयोध्या पहुंच गई हैं।
अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए मुंबई से रवाना होने से पहले अमिताभ बच्चन सफेद कुर्ते और पायजामे में दिखाई दिए। फिलहाल वो राम नगरी में कदम रख चुके हैं।
बॉलीवुड के पावर कपल्स में शामिल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल भी आज राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। दोनों का अयोध्या आगमन हो चुका है।
बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ हाथ में पौधा लिए दिखाई दिए। उन्हें भी राम नगरी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का आमंत्रण मिला है।