Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बसवराज पाटिल का इस्तीफा

Lok Sabha Elections 2024: बसवराज पाटिल मराठवाड़ा क्षेत्र में एक बड़े नेता के रूप में जाने जाते हैं। पाटिल 1999 से 2004 के बीच राज्य सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रहे थे। वह ओमेरगा-लोहारा और औसा विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। चुनाव चुनाव से पहले पाटिल का इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है

अपडेटेड Feb 27, 2024 पर 11:32 AM
Story continues below Advertisement
Lok Sabha Elections 2024: हाल ही में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की घोषणा से कुछ दिन पहले कांग्रेस को महाराष्ट्र में एक और बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बसवराज पाटिल मुरुमकर (Basavaraj Patil Murumkar Quits Congress) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि इससे पहले पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने सबसे पुरानी पार्टी छोड़ दी थी। एक पदाधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बसवराज पाटिल ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कुछ स्थानीय रिपोर्टों में कहा गया है कि पाटिल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं।

कौन हैं बसवराज पाटिल?

बसवराज पाटिल मराठवाड़ा क्षेत्र में एक बड़े नेता के रूप में जाने जाते हैं। पाटिल 1999 से 2004 के बीच राज्य सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रहे थे। वह ओमेरगा-लोहारा और औसा विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के अभिमन्यु पवार से हार गए थे।


पाटिल से फिलहाल संपर्क नहीं हो सका, लेकिन कांग्रेस नेता अभय सालुंके ने पीटीआई को बताया कि उनके पार्टी छोड़ने से कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि वह 2019 के चुनाव में हारने के बाद से जनता के साथ संपर्क में नहीं थे।

कांग्रेसी नेता लगातार छोड़ रहे हैं पार्टी

हाल के दिनों में महाराष्ट्र कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है, जिनमें अशोक चव्हाण, मिलिंद देवड़ा और बाबा सिद्दीकी जैसे दिग्गज नेता शामिल हैं। चव्हाण जहां बीजेपी में शामिल हो गए हैं, वहीं देवड़ा अब एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ हैं। इन दोनों नेताओं को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। दूसरी ओर, बाबा सिद्दीकी उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाली NCP में शामिल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- Rajya Sabha Election 2024: यूपी राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की आशंका! मतदान से पहले सपा के 8 विधायक बैठक से नदारद

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बसवराज पाटिल लंबे समय से लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक रहे हैं। इसके लिए उन्होंने बहुत पहले से ही प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि बसवराज पाटिल धाराशिव लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि ऐसी संभावना है कि महाविकास अघाड़ी (MVA) के सीट बंटवारे में धाराशिव की सीट शरद पवार गुट के पास चली जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, महागठबंधन में शिंदे गुट के खाते में यह सीट जा सकती है।

Akhilesh

Akhilesh

First Published: Feb 27, 2024 11:16 AM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।