Get App

Vande Bharat Train: जल्द आ रहा है वंदे भारत का स्लीपर वर्जन, आम आदमी का सफर हो जाएगा सुहाना

Vande Bharat Train: देश में अभी वंदे भारत ट्रेनों को शताब्दी एक्सप्रेस के रूट पर चलाया जा रहा है। इनमें चेयरकार यानी बैठने की सुविधा है। अब इसमें स्लीपर कोच भी जोड़े जाएंगे। इसके लिए नई वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। इसमें बिना एसी के कोच भी शामिल होंगे। इसके साथ ही बिन रिजर्वेशन के यात्रा कर सकते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Jul 18, 2023 पर 1:27 PM
Vande Bharat Train: जल्द आ रहा है वंदे भारत का स्लीपर वर्जन, आम आदमी का सफर हो जाएगा सुहाना
Vande Bharat Train: वंदे भारत ट्रेन का स्लीपर कोच मार्च तक आने की संभावना जताई जा रही है

Vande Bharat Train: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे की ओर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आने वाले दिनों में अब जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस का अपडेट वर्जन पटरियों पर दौड़ता हुआ नजर आएगा। इस नई वंदे भारत ट्रेन में आम चेन्नई के इंटिग्रल कोच फैक्ट्री में स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों को बनाया जा रहा है। यह काम दिसंबर के अंत तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे आम आदमी का सफर भी सुहाना हो जाएगा। इसमें बिना AC के स्लीपर क्लास होंगे।

रेल मंत्रालय के मुताबिक, मार्च 2024 तक वंदे भारत का स्लीपर वर्जन बनकर तैयार हो जाएगा। लंबी दूरी की यात्रा के इन नई स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों को उपयोग में लाया जाएगा। ट्रेनों में स्लीपर वर्जन भी चेयर कार की तरह ही बेहद खास होंगे।

नई वंदे भारत ट्रेन के ये हैं खास फीचर्स

फिलहाल नई वंदे भारत ट्रेन का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि आम आदमी का सफर सुहाना रहेगा। इस ट्रेन के कई फीचर्स वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की तरह के होंगे। लेकिन इस नई वंदे भारत में टेक्नोलॉजी के तौर पर काफी बदलाव किए गए हैं। वंदे भारत ट्रेन में इंजन नहीं लगाया जाता है। कोच में ही इंजन फिट किया गया है। लेकिन इस स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में दो इंजन लगाए जाएंगे। इसमें एक इंजन आगे और एक इंजन पीछे लगाया जाएगा। इसमें पुश-पुल टेक्नोलॉजी (push-pull technology) का इस्तेमाल किया गया है। इससे ट्रेन तुरंत रफ्तार पकड़ लेगी। इसमें एक इंजन ट्रेन को आगे की खींचेगा। जबकि दूसरा इंजन पीछे से ट्रेन को धक्का देगा। स्टेशन में ट्रेन को मोड़ने में दिक्कत नहीं आएगी। दोनों साइड से इसे चलाया जा सकेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें