Weather Update: उत्तर भारत में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में सर्दी का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं देश के पूर्वी राज्यों में शीतकालीन बारिश के आसार भी हैं। दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में प्रचंड ठंड का कहर जारी है। मध्य भारत के राज्य भी कोहरे और शीतलहर की चपेट में हैं। दिल्ली में तापमान लगातार 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। राजधानी में घने कोहरे और जीरो विजिबिलिटी की वजह से कई फ्लाइट्स और ट्रेनें लेट चल रही हैं। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में आज (18 जनवरी 2024) बर्फबारी की आशंका जताई गई है।