Get App

Weather Update: दिल्ली में हल्की बारिश के आसार, इन राज्यों में गिर सकते हैं ओले, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Update: देश के कई राज्यों में फिर से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज, 21 फरवरी 2024 को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। वहीं आज हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। उत्तर पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में अगले 2 दिनों तक बारिश और ओले गिर सकते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Feb 21, 2024 पर 1:20 PM
Weather Update: दिल्ली में हल्की बारिश के आसार, इन राज्यों में गिर सकते हैं ओले, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल
Weather Update: दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 262 पर बना हुआ है। जो कि खराब श्रेणी में आता है।

Weather Update: उत्तर पश्चिम भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मौसम में फिर से बदलाव आ रहा है। मौसम विभाग (India Meteorological Department – IMD) के मुताबिक, आज यानी 21 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है। कई क्षेत्रों में ओले भी गिर सकते हैं। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी आज (21 फरवरी 2024) को हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि बिहार, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने पंजाब के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा के करनाल, रोहतक, पंचकूला, सोनीपत, अंबाला, झज्जर, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, पानीपत और झज्जर में तेज हवाओं के साथ-साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

जानिए दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। शहर में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे। दिन में हल्की बूंदा-बांदी भी हो सकती है। 22 फरवरी को दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिलेंगी। लेकिन दिन भर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board – CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index -AQI) सुबह 8 बजे 262 दर्ज किया गया है। यह खराब श्रेणी में आता है। शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें