Weather Update: देश के कई इलाके कड़ाके की ठंड के दौर से गुजर रहे हैं। हालांकि कई जगह धूप भी निकल आई है। जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, पंजाब जैसे कई राज्य अभी कोहरे की मार झेल रहे हैं। इसके साथ ही इन राज्यों में शीतलहर का प्रकोप भी जारी है। दिल्ली-NCR में कड़ी धूप निकलने के चलते लोगों को ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग (India Meteorological Department- IMD) ने बताया है कि 28 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र का मौसम फिर से बदलने वाला है। इससे हिमालय क्षेत्र में शीतलहर बनी रहेगी।