Get App

Vande Bharat: इन राज्यों के लोगों की हो जाएगी मौज, आ रही है सस्ती वंदे भारत, जानिए कितना होगा किराया

Vande Bharat: वंदे भारत ट्रेन की पहचान सिर्फ रफ्तार ही नहीं बल्कि कई ऐसे सुरक्षा उपकरण भी हैं। जिससे यह ट्रेन बेहद खास है। अब इसमें आम लोग भी सफर कर सकेंगे। अगले कुछ ही महीनों में वंदे साधारण ट्रेन आने वाली है। जिसका किराया बेहद कम होगा। सुविधाएं लग्जरी होंगी

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Sep 13, 2023 पर 5:33 PM
Vande Bharat: इन राज्यों के लोगों की हो जाएगी मौज, आ रही है सस्ती वंदे भारत, जानिए कितना होगा किराया
Vande Bharat: प्रवासी मजदूरों और गरीब तबके के लोगों के लिए केंद्र सरकार जल्द ही वंदे साधारण ट्रेन की शुरुआत करने की तैयारी में है।

Vande Bharat: देश के कई राज्यों को वंदे भारत की सौगात मिल चुकी है। यह ट्रेन काफी लोकप्रिय हो गई है। कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस ट्रेन को अपने राज्य में चलाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन इस ट्रेन के साथ दिक्कत यह है कि महंगा किराया होने की वजह से इसमें आम आदमी सफर नहीं कर पाते हैं। ऐसे में सरकार एक नई ट्रेन वंदे साधारण ट्रेन चलाने की तैयारी में है। इस वंदे साधार ट्रेन से प्रवासी मजदूर भी बेहद कम पैसे में लग्जरी कोच में सफर कर सकेंगे।

नई वंदे भारत ट्रेनों को सस्ते किराए के साथ आम आदमी की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। ये ट्रेनें किराए के लिहाज से सस्ती होंगी। इसमें मिलने वाली सुविधाएं लग्जरी होंगी। इन ट्रेनों में कुल 24 कोच लगाए जाएंगे। 2 इंजन लगेंगे।

प्रवासी मजदूर भी वंदे साधारण ट्रेन में कर सकेंगे सफर

इन ट्रेनों को चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में बनाया जा रहा है। ट्रेन को बनाने में करीब 65 करोड़ रुपए खर्च हो सकते हैं। इसे इस साल के आखिर तक शुरू किया जा सकता है। लेकिन इस बारे में भी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ये ट्रेन किराए के लिहाज से काफी सस्ती रहेगी। हालांकि सुविधाएं वंदे भारत की तरह ही रहेंगी। इन ट्रेनों को खास रूप से गरीब तबके के लोगों को देखकर बनाया गया है। इन ट्रेनों के जरिए खासौतर से यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा जैसे राज्यों में कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी। इस ट्रेन का खास मकसद प्रवासी मजदूरों और अन्य लोगों के सफर को आसान बनाना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें