Vande Bharat: इंडियन रेलवे एक के बाद एक देश भर में वंदे भारत ट्रेनें (Vande Bharat Trains) लॉन्च कर रहा है। इसके साथ ही रेलवे फीडबैक के आधार पर वंदे भारत ट्रेनों में बदलाव भी कर रहा है। इस बीच वंदे भारत ट्रेन में कई अहम बदलाव हुए हैं। रेलवे नें ऑरेंज कलर यानी भगवा रंग की वंदे भारत ट्रैक पर दौड़ा दी है। इस ट्रेन को चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री से पटरी पर उतारा गया है। हालांकि ये कब किस रूट पर चलेगी इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। यह आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसके फीचर्स में कई हम बदलाव किए गए हैं।