Get App

Punjab Election Result: इतिहास में पहली बार 12 MBBS डॉक्टर पंजाब विधानसभा में करेंगे एंट्री, AAP के हैं सबसे अधिक विधायक

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने गुरुवार 10 मार्च को हुई मतगणना में राज्य विधानसभा की 117 में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 11, 2022 पर 11:14 AM
Punjab Election Result: इतिहास में पहली बार 12 MBBS डॉक्टर पंजाब विधानसभा में करेंगे एंट्री, AAP के हैं सबसे अधिक विधायक
कुल 12 डॉक्टरों में से 9 AAP और एक-एक SAD, कांग्रेस और BSP के हैं

Punjab Election Result 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता ने पहली बार 12 एमबीबीएस डॉक्टरों को विधायक बना दिया है। इतिहास में पहली बार 12 एमबीबीएस डॉक्टरों ने अपने विरोधियों को हराकर पंजाब विधानसभा में अपनी जगह बनाई है। कुल 12 डॉक्टरों में से नौ आम आदमी पार्टी (AAP) और एक-एक शिरोमणि अकाली दल (SAD), कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के हैं।

पंजाब विधानसभा चुनाव में जिन डॉक्टरों ने जीत दर्ज की है उनमें तरण तरन से डॉ. कश्मीर सिंह सोहल, चमकौर साहिब से डॉ चरणजीत सिंह, अमृतसर पूर्व से डॉ इंदरबीर निज्जर, मलौत से डॉ बलजीत कौर, मानसा से डॉ विजय सिंगला, मोगा से डॉ अमनदीप कौर अरोड़ा, शाम चौरासी से डॉ रवजोत सिंह और पटियाला ग्रामीण से डॉ बलबीर सिंह शामिल हैं। ये सभी विधायक आम आदमी पार्टी के हैं। इसके अलावा नवांशहर से बीएसपी के डॉ नछत्तर पाल और बंगा निर्वाचन क्षेत्र से शिअद के डॉ शुकविन्दर कुमार सुखी जीते हैं।

पंजाब में 92 सीटें जीत कर AAP सत्ता में आई

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने गुरुवार 10 मार्च को हुई मतगणना में राज्य विधानसभा की 117 में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की और कांग्रेस तथा शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन को काफी पीछे छोड़ दिया। इस चुनाव में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के कद्दावर नेता प्रकाश सिंह बादल, उनके बेटे सुखबीर सिंह बादल, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू जैसे बड़े नेता को शिकस्त का सामना करना पड़ा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें