Get App

Indian Railways: रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस अब रीवा तक, यहां देखिए नया टाइम टेबल

Indian Railways: रानी कमलापति-जबलपुर वन्दे भारत ट्रेन के यात्रियों को इंडियन रेलवे की ओर से बड़ी सौगात मिली है। इस ट्रेन को अब रीवा तक बढ़ाने फैसला लिया गया है। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन इस रीवा तक इस ट्रेन की आवाजाही भी शुरू हो चुकी है। यह ट्रेन रीवा से शाम 5.30 बजे चलती है और दोपहर 01.30 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंच जाएगी

Jitendra Singhअपडेटेड Oct 16, 2023 पर 10:39 AM
Indian Railways: रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस अब रीवा तक, यहां देखिए नया टाइम टेबल
Indian Railways: रानी कमलापति-जबलपुर वन्दे भारत ट्रेन दोपहर 3.30 बजे रवाना होगी और रात 11.30 बजे रीवा पहुंचेगी।

Indian Railways: भारतीय रेलवे नें वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के मामले में एक बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए खुशखबरी दी है। अब यह ट्रेन जबलपुर तक न जाकर बल्कि रीवा तक जाएगी। 15 अक्टूबर से इस ट्रेन की रानी कमलापति से रीवा तक आवाजाही भी शुरू हो चुकी है। इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों का काफी समय बचेगा। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर पूरे हफ्ते चलती है। यह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लेकर मध्य प्रदेश के महाकौशल क्षेत्र के कटनी, मैहर, सतना तक सफर करती है।

वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन नंबर-20173 रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 3.30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 4.18 बजे नर्मदापुरम, 4.45 बजे इटारसी, 5.28 बजे पिपरिया, 6.28 बजे नरसिंहपुर, 7.50 बजे जबलपुर, 9.10 बजे कटनी, 10 बजे मैहर, सतना पहुंचेगी. रात को 10.30 बजे प्रस्थान कर 11.30 बजे रीवा स्‍टेशन पहुंचने का समय है।

रीवा से रानी कमलापति के लिए ट्रेन का टाइम टेबल

ट्रेन रीवा से सुबह 5.30 बजे रवाना होगी और 6.10 बजे सतना पहुंचेगी। इसके बाद 6.40 बजे मैहर, 7.28 बजे कटनी, 8.35 बजे जबलपुर, 9.40 बजे नरसिंहपुर, 10.40 बजे पिपरिया, 11.40 बजे इटारसी, 12.08 बजे नर्मदापुरम पहुंचेगी. ट्रेन दोपहर में 1.30 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन महाकौशल क्षेत्र (जबलपुर) को मध्य प्रदेश के मध्य क्षेत्र (भोपाल) से जोड़ती है। रेलवे की ओर से यह भी कहा गया है कि इस रूट पर जितनी भी फास्ट ट्रेनें चल रही हैं। उनसे 30 मिनट यह ट्रेन तेज चलेगी। बता दें कि मौजूदा समय में देश में 68 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें