Get App

Indian Railways: किस देश में चलती हैं सबसे ज्यादा ट्रेनें? यहां जानिए रेलवे का बादशाह कौन है

Indian Railways: भारत में रेलवे सिर्फ एक सेवा नहीं, बल्कि एक बहुत ही बड़ी व्यवस्था है। जिसके लिए अलग से मंत्रालय भी है। दुनिया के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क के मामले में भारत चौथे स्थान पर है। ट्रेन के जरिए हर दिन 2 करोड़ से अधिक लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती है। भारत का रेल नेटवर्क 70,225 km का है

Jitendra Singhअपडेटेड Aug 29, 2023 पर 2:18 PM
Indian Railways: किस देश में चलती हैं सबसे ज्यादा ट्रेनें? यहां जानिए रेलवे का बादशाह कौन है
Indian Railways: अमेरिका का रेल नेटवर्क दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। इसकी कुल लंबाई 2,57,560 किलोमीटर है।

Indian Railways: आज आप रेलवे की जो चकाचौंध देख रहे हैं। इसकी जब शुरुआत हुई थी। तब ट्रेन के डिब्बों को घोड़े खींचा करते थे। वहीं रेलवे आज दुनिया की तरक्की की रीढ़ बना हुआ है। दुनिया में रेल नेटवर्क के मामले में भारत चौथे नंबर पर है। जबकि साइज के मामले में भारत सातवे नंबर पर है। इतनी बड़ी जनसंख्या के साथ भारत का यहां तक पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि है। भारत का रेल नेटवर्क 70,225 km का है। रेलवे लोगों की सहुलियत के अनुसार ट्रेनों को चलाया जाता है। रोजाना करोड़ों लोग रेलवे के जरिए सफर करते हैं। ट्रेन का सफर जितना आरामदायक है। उतना ही किफायती और सस्ता भी है।

क्‍या आप जानते हैं कि दुनिया का वह कौन सा देश है, जिसके पास सबसे ज्यादा ट्रेनें है। यानी रेल नेटवर्क के मामले में कौन सा देश पहले नंबर पर है। आज हम आपको बता रहे हैं दुनिया के ऐसे देश के बारे में जहां पर सबसे ज्यादा ट्रेन चलती हैं।

जानिए सबसे ज्यादा किस देश में चलती हैं ट्रेनें

अमेरिका का रेल नेटवर्क दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। इसकी कुल लंबाई 2,57,560 किलोमीटर है। इसमें से यात्रियों के लिए सिर्फ 35,000 किलोमीटर हिस्सा यात्रियों के लिए है। बाकी का करीब 80 फीसदी हिस्सा फ्रेट लाइनों का है। यानी यहां रेलवे का सबसे ज्यादा इस्तेमाल माल ढुलाई में किया जाता है। यहां पर फ्रेट रेल में करीब 538 रेलरोड हैं। जिनमें 7 क्लास-1, 21 रीजनल और 510 लोकल रेलरोड हैं। बता दें कि ये सभी प्राइवेट ऑर्गेनाइजेशन चलाते हैं। देश में चार चरणों में 2030 तक 27,000 हजार किलोमीटर का नेशनल हाई स्पीड रेल सिस्टम बनाने की भी योजना है। वहीं, अगर ट्रेन स्पीड की बात करें तो यहां सबसे ज्यादा 240 किलोमीटर प्रति घंटे वाली ट्रेन है। जल्द ही इससे भी तेज स्पीड की ट्रेन आ सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें