Get App

Assembly Elections 2023: खेल और धांसू मूवी भी फेल, चुनावों को लेकर ऐसा ही मान रहे आनंद महिंद्रा

Assembly Elections 2023: देश के चार राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की अगली विधानसभा के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। आम लोगों के साथ-साथ चुनावी नतीजे को लेकर खास लोगों में भी क्रेज दिख रहा है। दिग्गज उद्योगपित आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) की नजरें भी टीवी पर गड़ी हुई हैं। जानिए इसे लेकर उनका क्या कहना है?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 03, 2023 पर 1:04 PM
Assembly Elections 2023: खेल और धांसू मूवी भी फेल, चुनावों को लेकर ऐसा ही मान रहे आनंद महिंद्रा
चार राज्यों के विधानसभा के चुनावी नतीजे आज आ रहे हैं। मतों की गिनती चल रही है। आनंद महिंद्रा की भी निगाहें इसी पर लगी हुई हैं जिसे अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर माना जा रहा है।

Assembly Elections 2023: देश के चार राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की अगली विधानसभा के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। आम लोगों के साथ-साथ चुनावी नतीजे को लेकर खास लोगों में भी क्रेज दिख रहा है। दिग्गज उद्योगपित आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) की नजरें भी टीवी पर गड़ी हुई हैं। उनका मानना है कि किसी भी खेल या मूवी की तुलना में लोकतांत्रिक गतिविधियों में ज्यादा रोमांच है। बता दें कि इस चुनावी नतीजे को अगले साल हो रहे लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है और अगले साल के लोकसभा चुनाव में अब छह महीने से भी कम समय है।

क्या कहा Anand Mahindra ने

चार राज्यों के विधानसभा के चुनावी नतीजे आज आ रहे हैं। मतों की गिनती चल रही है। आनंद महिंद्रा की भी निगाहें इसी पर लगी हुई हैं जिसे अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर माना जा रहा है। इसे लेकर आनंद महिंद्रा ने रुझानों का एक स्क्रीन शॉट X (पूर्व नाम Twitter) पर साझा किया है। इसके कैप्शन के तौर पर उन्होंने लिखा है कि लोकतांत्रिक गतिविधियां में किसी भी खेल या ब्लॉकबस्टर मूवी से भी ज्यादा उतार-चढ़ाव और रोमांच है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें