Get App

Mumbai: एयरपोर्ट पर बुजुर्ग को नहीं मिला व्हीलचेयर, पैदल चलकर गए 80 वर्षीय यात्री की मौत

Mumbai Airport: नाम न छापने की शर्त पर एक ग्राउंड स्टाफर के हवाले से टाइम्स ऑफ इंडिया ने बताया कि एयरलाइंस को अक्सर पता चलता है कि बुजुर्ग कपल्स अपने जीवनसाथी से अलग होने और फ्लाइट से एयरपोर्ट के टर्मिनल तक अकेले यात्रा करने में सहज नहीं होते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 16, 2024 पर 2:32 PM
Mumbai: एयरपोर्ट पर बुजुर्ग को नहीं मिला व्हीलचेयर, पैदल चलकर गए 80 वर्षीय यात्री की मौत
Mumbai Airport: एयर इंडिया ने इस घटना को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया है

मुंबई (Mumbai) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Mumbai Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) पर एक बुजुर्ग यात्री को व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं कराया गया। बाद में वह आव्रजन काउंटर पर गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई। एअर इंडिया (Air India) के 80 वर्षीय यात्री ने व्हीलचेयर के लिए अनुरोध किया, लेकिन व्हीलचेयर की भारी मांग के कारण इंतजार करने के लिए कहे जाने पर व्यक्ति ने पैदल ही चलने का फैसला किया। हालांकि आव्रजन प्रक्रिया के दौरान गिरने से उसकी मौत हो गई।

पीटीआई के मुताबिक, यह घटना 12 फरवरी को न्यूयॉर्क से एअर इंडिया की फ्लाइट से यात्री के उतरने के बाद एयरपोर्ट पर हुई। एयरलाइन के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि यात्री की उम्र 80 वर्ष से अधिक थी। एअर इंडिया ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि व्हीलचेयर की भारी मांग के कारण उसने यात्री से एयरलाइन स्टाफ-सहायता वाली व्हीलचेयर की प्रतीक्षा करने का अनुरोध किया था। लेकिन व्यक्ति ने व्हीलचेयर पर बैठीं अपनी पत्नी के साथ पैदल चलने का विकल्प चुना।

एयरलाइन ने कहा, "एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 12 फरवरी को न्यूयॉर्क से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले हमारे यात्रियों में से एक अपनी पत्नी के साथ आव्रजन प्रक्रिया पूरी करने के दौरान बीमार पड़ गए। उनकी पत्नी व्हीलचेयर पर थीं।" एयरलाइन ने कहा कि बीमार पड़ने के बाद यात्री का इलाज कर रहे एयरपोर्ट के डॉक्टरों की सलाह के अनुसार यात्री को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

एअर इंडिया के अनुसार वह शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के साथ लगातार संपर्क में है और आवश्यक सहायता प्रदान कर रही है। एयरलाइन ने कहा कि व्हीलचेयर की पूर्व-बुकिंग करने वाले सभी यात्रियों को व्हीलचेयर सहायता प्रदान करने के बारे में उसकी स्पष्ट निर्धारित नीति है। घटना पर मुंबई एयरपोर्ट के संचालक एमआईएएल की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें